
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, बावजूद इसके सुर्खियों में बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों ने उन्हें विश्व कप के बाद से मैदान में हेलीकाप्टर शॉट मारते हुए नहीं देखा है। हालांकि उनके चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं हुई है लेकिन ब्रिटेन की एक रिसर्च कंपनी के द्वारा किए गए सर्वे मोस्ट ऐडमायर्ड (चहीते) परसन के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
दुनियाभर के 41 देशों के करीब 42,000 लोगों को लेकर हुए एक सर्वे में सबसे ज्यादा चाही जानेवाली शख्सियत को लेकर एक सर्वे किया गया है। भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से टॉप पर हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच वैसे ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है। धोनी को इस सर्वे में 8.58% का स्कोर मिला है और वो बस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15.66%) से ही पीछे हैं।
खेल जगत की अन्य हस्तियों में धोनी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (5.81%) और मौजूदा कप्तान विराट कोहली (4.46%) के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में शीर्ष-25 के अंदर सिर्फ एक भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम दर्ज है।
ये खिलाड़ी हैं दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम जिनको 10.36% का स्कोर मिला है। भारत में प्रधानमंत्री पुरुषों में पहले नंबर पर और बॉक्सर मेरीकोम महिलाओं में पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा इस पूरी लिस्ट में किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुष्मा स्वराज और दीपिका पादुकोण के नाम भी शामिल हैं।
0 Comments