जब बीच समुद्र व्हेल संग खेलता हुआ नजर आया व्यक्ति, देखें VIDEO

When the person seen playing with the sea whale see VIDEO

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, आदमी को व्हेल संग 'फेच द बॉल' खेलते हुए देखा गया। बता दें कि व्यक्ति बोट पर बैठा है और वो बॉल को दूर फेंकता हुआ नजर आता है, व्हेल बॉल उठाकर लाती है और उसको थमा डालती है। 
dh
खबरों के मुताबिक, इस वीडियो को आर्कटिक पोल पर रिकॉर्ड किया गया है। बोट से गुजर रहे रग्बी फैन्स को बेलुगा व्हेल संग 'फेच द बॉल' खेलते हुए देखा गया। रिपोर्ट की माने तो, इस वीडियो को साउथ अफ्रीकन जेमिनी क्राफ्ट बोट के क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किया है। 
dh
वीडियो की शुरुआत बेलुगा व्हेल के जरिए नाव पर एक शख्स को गेंद देने संग होती है। वह शख्स फिर से रग्बी बॉल को पानी में फेंक डालता एवं बेलुचा व्हेल उसका पीछा करते हुए फिर से वापस लौटती हुई नजर आई है। 
देखें VIDEO:

इस वीडियो को 7 नवंबर को पोस्ट किया गया था, जिसके अब तक 4.4 लाख व्यूज हो चुके हैं। 9 हजार से अधिक लाइक्स और 2 हजार से अधिक रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग इस वीडियो की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments