

एक तरफ की बच्चियों से सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान हाथ मिला रहे थे और दूसरी लाइन की बच्चियों से अबूधाबी के क्राउन प्रिंस जाएद अल नाह्यान। इसी दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की लाइन से भागकर एक बच्ची अल नाह्यान की लाइन में उनसे हाथ मिलाने आ गई।


अल नाह्यान जैसे ही उस बच्ची के क़रीब आए उस बच्ची ने उसका अपना हाथ उनकी तरफ बढ़ाया लेकिन अबूधाबी के क्राउन प्रिंस बिना देखे ही आगे बढ़ गए।
बच्ची इससे बेहद निराश हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बाद में अल नाह्यान उस बच्ची के घर गए और उससे मिले। अल नाह्यान आयशा मोहम्मद मशहीत अल मजरोई के घर गए और परिवार वालों से भी बात की।

यूएई में अल नाह्यान के उस बच्ची से मिलने का वीडियो भी वायरल हो गया। इस मुलाकात की तस्वीरें अबूधाबी के क्राउन प्रिंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पोस्ट की गई है।
زرت اليوم الطفلة عائشة محمد مشيط المزروعي وسعدت بالسلام عليها ولقاء أهلها.
12.3K people are talking about this


0 Comments